Mahindra ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक SUVs, 1 बार चार्ज होने पर 500 किमी की रेंज
Mahindra XEV 9e, BE 6e Electric SUVs : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कार को आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है, जो कंपनी के इलेक्ट्रिक कारों के पोर्टफोलियो में नया एडिशन है और उसकी Born Electric SUVs हैं।
जानिए कितनी है कीमत
Be6e की कीमत 18.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और सांकेतिक ऑन-रोड कीमत 20.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) है।
वहीं XEV 9e की कीमत 21.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। ये पैक 1 वेरिएंट की कीमतें हैं और अन्य वेरिएंट की कीमतें बाद में बताई जाएंगी।
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनियों में शुमार महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कार XEV 9e और BE 6e को आज, मंगलवार को देश में लॉन्च कर दी है, जो उसकी Born Electric SUVs हैं। कंपनी ने चेन्नई में आयोजित एक इवेंट में इन कारों की लॉन्चिंग की। इसी के साथ ईवी सेगमेंट में अब इसकी सीधी टक्कर Tata Motors से होगी, क्योंकि यहां अभी टाटा ही सबसे बड़ी प्लेयर है।
इससे पहले कंपनी दोनों कारों के एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन को रिवील कर चुकी है। वहीं पिछले कुछ दिनों से देश भर में इन दोनों कारों की काफी चर्चा हुई है। महिंद्रा की इन दो कार का नाम Mahindra XEV 9e और Mahindra BE 6e है। इन दोनों कारों में कई बेहतरीन और हाइटेक फीचर्स दी गई है। चलिए इनकी कीमत और इनके फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…
सिंगल चार्ज में 500 किमी तक की रेंज
बता दें कि Mahindra ने BE 6e को 59 kWh और XEV 9e को 79 kWh बैटरी पैक के साथ उतारा है। कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज में 400 से 500 किमी तक की रेंज देगी। वहीं इन कारों में 20 से 80 फीसदी तक की चार्जिंग महज 20 मिनट में हो जाएगी।
महिंद्रा XEV 9e 6.8 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ़्तार पकड़ लेती है, जबकि BE 6e 6.7 सेकंड में ऐसा कर लेती है। दोनों मॉडल 288 bhp और 380 Nm का टॉर्क देते हैं।
महिंद्रा XEV 9e और BE 6e दोनों की बैटरियों पर आजीवन वारंटी देगी, जो केवल निजी रजिस्ट्रेशन और पहले मालिकों के लिए लागू होगी। दूसरे मालिकों के लिए, वारंटी 10 साल या 200,000 किलोमीटर तक वैध होगी, जो भी पहले हो।